बरेली, अगस्त 12 -- हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय रंगोली एवं तिरंगा पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई। माध्यमिक शिक्षा विभाग के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचीं छात्राओं ने रंगों और कल्पनाओं के जरिए देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, साहू गोपीनाथ कन्या इंटर कॉलेज, इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज, कांति कपूर बालिका इंटर कॉलेज और कस्तूरबा नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रंगोली प्रतियोगिता में इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज की फलक नाज ने प्रथम, कांति कपूर इंटर कॉलेज की हिमांशी ने द्वितीय और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की अदीबा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- प्रति...