औरैया, जुलाई 22 -- राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस के अवसर पर कस्बा स्थित एक्सिस पब्लिक स्कूल में तिरंगा क्राफ्ट मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए तिरंगे पर आधारित आकर्षक और सृजनात्मक कलाकृतियां तैयार कीं। विद्यार्थियों की कलात्मक अभिव्यक्ति और देशभक्ति की भावना से विद्यालय परिसर राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा नजर आया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने तिरंगे के रंगों और राष्ट्रीय प्रतीकों का सुंदर संयोजन प्रस्तुत किया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता, प्रस्तुति और विषय की समझ के आधार पर विजेताओं का चयन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में रचनात्मक सोच विकसित करने के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की...