उन्नाव, जनवरी 24 -- उन्नाव। जिले में 77वें गणतंत्र दिवस को लेकर उत्साह और उमंग दिखाई दे रही है। सभी जगह तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं और शनिवार को स्कूलों में देशभक्ति के रंग में रंगे कार्यक्रम आयोजित होंगे। शहर की पुलिस लाइन में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। सोमवार को सुबह राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के साथ ही जवान सधे कदमों से कदमताल करेंगे और चौकसी का परिचय देंगे। इसके बाद स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बाजार और स्कूलों में दिख रहा तिरंगे का नजारा शहर की दुकानों और बाजारों को तिरंगे रंग से सजाया गया है। स्कूलों में भी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की तैयारियाँ जोरों पर हैं। पुलिस लाइन में मैदान को अंतिम रूप से सजाया गया है और सभी व्यवस्थाएँ दुरुस्त की जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था सख्त गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के...