गाज़ियाबाद, अगस्त 13 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। गाजियाबाद का बाजार आजादी के जश्न में रंगने को तैयार है। शहर के बाजार में विभिन्न साइज के छोटे बड़े तिरंगे, राष्ट्रध्वज के प्रतीक, टोपियां व रंग बिरंगी पतंगों से पटने लगे हैं। लोग भी देशभक्ति के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे है और खरीदने करने में जुटे हैं।गाजियाबाद के मुख्य बाजारों की दुकानें भी स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगी हुई है। दुकानों पर तिरंगे, राष्ट्रध्वज के प्रतीकों और रंग-बिरंगी पतंगों की बहार छा गई है। दुकानों पर छोटे-बड़े झंडे, बैज, रिस्ट बैंड, टोपियां और विशेष तिरंगी पतंगें सजी हैं, जिन्हें खरीदने के लिए बाजारों में लोगों और बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर सजे बाजार, शान से फहरेगा तिरंगा तिरंगों की कीमत साइज के अनुसार, 30 ...