हाथरस, अगस्त 7 -- हाथरस। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय गंगचौली द्वारा भारत सरकार के 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी भुवन प्रकाश आदि ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे ग्राम का भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" तथा "हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा जैसे देशभक्ति नारों से पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। ग्रामीणों ने भी रैली का उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए अभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। खंड शिक्षा अधिकारी भुवन प्रकाश ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह तिरंग...