हरिद्वार, अगस्त 13 -- 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत भाजपा की ओर से हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में निकली यात्रा में युवाओं के साथ ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कार्यकर्ताओं ने देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगा यात्रा का उद्देश्य विशेष रूप से युवाओं में देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह भी पढ़ें- भारत माता की जय के नारों से गूंजी तीर्थनगरी पथर...