पटना, अगस्त 12 -- बिहार की राजधानी पटना में कुछ दिनों पहले निकाली गई तिरंगा यात्रा की काफी चर्चा हुई थी। तिरंगा यात्रा के साथ-साथ इस यात्रा के दौरान मंच पर बैठे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के एक वीडियो की भी काफी चर्चा आज-कल सोशल मीडिया पर हो रही है। तिरंगा यात्रा के दौरान सामने आए इस वीडियो क्लिप को लेकर विपक्ष ने सवाल खड़े किए हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंच पर बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान कुछ देर बाद वो अपनी जेब से कोई चीज निकालते नजर आते हैं। सीएम सम्राट चौधरी इसके बाद वो इस चीज को चेहरे के पास ले जाते हैं और फिर मुंह में रख लेते हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे और कमेंट किए जाने लगे। बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल की प्रवक्ता प्रियंका भारती ने ...