चंदौली, मई 27 -- इलिया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के पराक्रम के सम्मान में सोमवार को सैदूपुर कस्बा में हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा मंडल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा सैदूपुर किसान इंटर कॉलेज से सरैया, बसाढी खरौझा गांव तक निकाली गई। तिरंगा यात्रा में सभी लोग हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे। इस दौरान काफी संख्या में जन सैलाब सड़कों पर उमड़ रहा। मंडल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ता भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाते चल रहे थे। कहा तिरंगा यात्रा हमारे राष्ट्र तथा देशभक्ति का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सेना ने जो संकल्प लिया उसके तहत दुश्मन देश को करारा जवाब दिया है। इसमें प...