बेगुसराय, जनवरी 27 -- बीहट,निज संवाददाता। गणतंत्र दिवस पर अखिल भारतीय विद्याथी परिषद की बीहट नगर इकाई के बैनर तले भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राष्ट्रवाद के जज्बे से भरी इस यात्रा में 120 मीटर लंबे तिरंगा के साथ भाजपा, भाजयुमो तथा एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने हर्ल ग्राउंड से लेकर बीहट सिद्धपीठ बड़ी दुर्गा मंदिर तक भम्रण किया। हर्ल ग्राउंड में एबीवीपी के प्रांतीय अध्यक्ष डा. विवकानंद तिवारी, प्रांतीय मंत्री डा. पुरूषोत्तम कुमार, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, पूर्व मुख्य पार्षद अशोक कुमार सिंह समेत अन्य ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा में कई स्कूलों तथा विभिन्न संगठनों के लोगों के साथ ही भाजपा, भाजयुमो तथा एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। एबीवीपी के नगर अध्यक्ष पीयूष कुमार तथा सह नगर हिमांशु कुमार...