प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 10 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत सोमवार को संगम इंटरनेशनल स्कूल के परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता के नेतृत्व में निकली यात्रा में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। इससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।यात्रा में सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, रामपुर खास के पूर्व भाजपा प्रत्याशी नागेश प्रताप सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा, भाजपा जिला महामंत्री राजेश सिंह और श्रीराम मिश्रा समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Balrampur News: लालनगर में निकली हर घर तिरंगा यात्रा संगम इंटरनेशनल स्कूल से शुरू हुई तिरंगा...