रुडकी, अगस्त 14 -- रुड़की, संवाददाता। खानपुर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूर्व सैनिकों को पटका पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा कर नागरिकों को सुरक्षित रखते हैं। आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखने में सैनिकों का महत्वपूर्ण योगदान है। उनका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है। यह भी पढ़ें- रुड़की में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया पूर्व सैनिकों का सम्मान यह भी पढ़ें- Dehradun News: स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में तिरंगा रैली का आयोजन यह भी पढ़ें- 44वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ में धूमधाम से निकली तिरंगा यात्रा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...