सासाराम, अगस्त 14 -- रोहतास, एक संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को रोहतास में देशभक्ति का अनूठा उत्साह देखने को मिला। सुन्दरगंज स्थित एसएस कैंब्रियन विद्यालय की ओर से 25 फीट लंबे तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थी हाथों में तिरंगा और देशभक्ति के संदेश लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। विद्यालय से निकली यात्रा रोहतास बाजार होते हुए रोहतासनगर पंचायत पहुंची, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान बच्चों ने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील करते हुए हर घर तिरंगा अभियान का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- तिरंगे के रंग में रंगा सास...