प्रयागराज, अगस्त 9 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रप्रथम के मूल मंत्र के साथ भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के नेतृत्व में रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। कीडगंज स्थित मिंटो पार्क से शुरू होकर राम जानकी मंदिर एवं पंजाब नेशनल बैंक होते हुए कीडगंज पुलिस बूथ चौराहे तक निकाली गई यात्रा में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की झलक देखने को मिली। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य भी प्रस्तुत किया। भारत माता की जय व राष्ट्रप्रेम से जुड़े नारे लगाते लोगों ने हर घर तिरंगा' फहराने का संकल्प लिया। मंत्री नंदी ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं है, बल्कि यह भारत की एकता, स्वाभिमान और राष्ट्रगौरव का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: तिरंगा यात्रा राष्ट्र...