मुरादाबाद, अगस्त 14 -- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। पुलिस लाइन से शुरू हुई तिरंगा यात्रा का नेतृत्व एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार और एएसपी/सीओ सिविल लाइंस अभिनव द्विवेदी ने किया। इस दौरान हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी सड़क पर उतरे। पुलिस लाइन से शुरू हुई तिरंगा यात्रा सिविल लाइंस तिराहा, जिला अस्पताल के सामने से पीली कोठी, जैन मंदिर चौराहा होते हुए पुन: पुलिस लाइन पहुंच कर संपन्न हुई। इस दौरान पुलिसकर्मी भारत माता के जयकारे लगाए। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देशभक्ति के प्रति जागरुक किया गया। यह भी पढ़ें- Jhansi News: तिरंगा यात्रा में गूंजा भारत माता की जय, वंदेमातरम् आरआई रामनाथ राणा समेत अन्य प...