रामपुर, अगस्त 9 -- बिलासपुर। शनिवार को राष्ट्रीय गरीब कल्याण संघ की बैठक कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसमें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली विशाल तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में संघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम नरेश वाल्मीकि ने कहा कि 14 अगस्त को आंबेडकर पार्क से विशाल ई-रिक्शा तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। कहा कि संघ की ओर से पिछले कई वर्षों से लगातार तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष यात्रा को पहले की अपेक्षा और अधिक भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम में कृषि राज्यमंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख, पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल, ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, एसडीएम आनंद कुमार कनौजिया, सीओ हर्षिता सिंह आदि मौजूद रहेंगे। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: तिरंगा यात...