देवरिया, अगस्त 8 -- देवरिया, निज संवाददाता। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं भव्य बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की तैयारी बैठक गरुलपार स्थित नगर मंडल कार्यालय में हुई।बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का महापर्व है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रत्येक बूथ एवं वार्ड तक पहुंचकर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करें, ताकि तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक और जनभागीदारी से परिपूर्ण बने।कार्यक्रम का संचालन सुधीर मद्धेशिया ने किया। यह भी पढ़ें- 13 को गांधी पार्क से निकलेगी भाजपा की तिरंगा यात्रा बैठक में नगर उपाध्यक्ष गण अजय सिंह, रविन्द्र राव , अ...