गोरखपुर, अगस्त 8 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने शनिवार को रानीडीहा स्थित भाजपा कार्यालय में तिरंगा यात्रा की तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि गोरखपुर की तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शामिल होना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। ऐसे में यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटना होगा। तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसे जन-जन का अभियान बनाते हुए सर्वसमाज की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। विनोद राय ने बताया कि 10 अगस्त को गोरखपुर जिला एवं महानगर की संयुक्त तिरंगा यात्रा नगर निगम परिसर स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क से सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तिरंगा यात्रा की तैयारी को सड़क पर उतरे अफसर यात्रा विभिन...