प्रयागराज, अगस्त 13 -- हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को एसआरएन अस्पताल, मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और कॉल्विन अस्पताल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। प्राचार्य डॉ. एके वर्मा और प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीलम सिंह के नेतृत्व में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय, वंदे मातरम् में गूंजता रहा। तिरंगा यात्रा एसआरएन अस्पताल से शुरू होकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। वहां से वापस होकर एसआरएन अस्पताल परिसर में स्थित अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह की प्रतिमा स्थल पर पहुंची। अतिथियों ने ठाकुर रोशन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। तिरंगा यात्रा में शामिल उप-प्राचार्य डॉ. मोहित जैन, अतिरिक्त प्रमुख अधीक्षक डॉ. जितेंद्र शुक्ला, नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. श्याम सुंदर शर्मा, जीएनएम कॉलेज की प्राचार्य जय कुमारी जायसवाल, ड...