पटना, अगस्त 11 -- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा है कि तिरंगा केवल तीन रंगों से बना राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, संप्रभुता, त्याग, शौर्य और गौरव का प्रतीक है। देश के कोने-कोने में तिरंगा यात्रा का आयोजन राष्ट्र के प्रति सम्मान और नागरिकों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने वाला है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश की युवा शक्ति और आम नागरिकों को राष्ट्र प्रथम की भावना से जुड़ने का अवसर मिलता है। तिरंगे का केसरिया रंग हमें साहस और त्याग की प्रेरणा देता है, श्वेत रंग सत्य एवं शांति का संदेश देता है तथा हरा रंग समृद्धि और विकास का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- अररिया : जीविका समूहों ने निकाली तिरंगा यात्रा, विद्यालयों में भी हुए कार्यक्रम ध्वज के मध्य स्थित अशोक चक्र हमें निरंतर कर्म, प्रगति और आगे बढ़ने की प्रेरणा द...