संवाददाता, अगस्त 16 -- उत्तर प्रदेश के देवरिया में तिरंगा यात्रा के दौरान एक बार फिर छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। जिले के गौरीबाजार क्षेत्र के चोरखरी स्थित नेशनल इंटरमीडिएट कालेज में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वाजारोहण के बाद निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान सात छात्राओं की तबीयत बिगड़ी गई। छात्राओं की तबीयत खराब देख स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। छात्राओं को आनन-फानन में एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया। वहां, प्राथमिक इलाज के बाद छात्राओं की हालत कुछ सुधरी। छात्राओं के ठीक महसूस करने पर उन्हें घर पहुंचाया गया। देवरिया के गौरीबाजार के चोरखरी स्थित नेशनल इंटरमीडिएट कालेज में स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण के बाद दोपहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। बताया जा रहा है कि तिरंगा यात्रा में शामिल छात्र-छात्राओं की रैली चोरखरी से ब...