फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 11 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। आजादी के जश्न को देखते हुये तिरंगा यात्रायें शुरू हो गयी हैं। जनपद में विभिन्न स्थानों पर मंगलवार को तिरंगा यात्रायें निकाली गयीं। देशभक्ति के नारों से माहौल गुंजायमान हो गया। तिरंगा यात्रााओं में बड़े, बुजुर्ग शामिल रहे और देशभक्ति का परिचय दिया। तिरंगा हमारी शान है जैसे उद्घोष करते हुए मुख्य मार्गो पर निकले तो माहौल ही कुछ अलग हो गया। उधर प्राचीन तीर्थ नगरी कंपिल में हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा मुख्य चौराहा, गंगा रोड स्थित रामेश्वरनाथ मंदिर समेत नगर के विभिन्न मार्गों से होकर वापस पर्यटन धर्मशाला पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा और पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Amroha News: नौगावां सादात नगर पंचायत द्वारा निकाली गई भव...