तिरंगा यात्रा कल: छठवीं से बारहवीं तक के छात्र-छात्राएं होंगे शामिल
सीवान, अगस्त 11 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में देशभक्ति का माहौल बनने लगा है। शहर से गांव तक राष्ट्रीयता की भावना लोगों में दिख रही है। देशभक्ति गीत-संगीत के बीच अमर सेनानियों की गाथाएं नई पीढ़ी तक पहुंचाई जा रही हैं। इसी क्रम में स्वतंत्रता दिवस और 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को शहर में तिरंगा यात्रा और प्रभात फेरी निकाली जाएगी। कलेक्ट्रेट परिसर से सुबह सात बजे तिरंगा यात्रा निकलेगी। इसमें छठी से 12वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राएं तिरंगा लेकर शामिल होंगे। चार स्कूलों की बैंड टीम रहेगी आकर्षण का केंद्र जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज, डीएवी हाई स्कूल, राजवंशी देवी बालिका हाई स्कूल और इस्लामियां हाई स्कूल की स्काउट-गाइड एवं एनसीसी बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.