वाराणसी, अगस्त 14 -- वाराणसी। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को महावीर रोड टकटकपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आजादी के लिए आहुति देने वाले शहीदों को खिराजे अकीदत पेश किया गया। अखंड भारत निर्माण, आपसी मेलजोल, अमन कायम रखने का संकल्प लिया गया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पांडेयपुर तक यात्रा निकाली। इस दौरान प्रदेश सहसंयोजक मो. अजहरुद्दीन, पूर्वी क्षेत्र संयोजक ताज मोहम्मद, क्षेत्रीय संरक्षक ओम प्रकाश पांडेय, महानगर संयोजिका महिला प्रकोष्ठ फरजाना, यादवेंद्र दत्त द्विवेदी, खुर्शीदा बानो, कामिल कुरैशी, रमजान अली, इरफान अहमद, मुश्ताक अली, शकीला बानो, हाजरा खातून, रसीदा बेगम, नरगिस, अकिला बानो, तरन्नुम, गुलशन, रुखसाना, मन्नत फातिमा, राजेश कन्नौजिया, हाजी मुश्ताक अंसार...