लखनऊ, अगस्त 14 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर छावनी परिषद की ओर से बुधवार को तिरंगा रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ प्रधान निदेशक भावना सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में करीब 300 कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और तिरंगे के साथ राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और नागरिक सहभागिता का संदेश दिया। कार्यक्रम छावनी परिषद लखनऊ के मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिषेक राठौर के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस दौरान प्रधान निदेशालय के निदेशक पुष्पेन्द्र सिंह, संयुक्त निदेशक अमित कुमार, हरेन्द्र सिंह व महेश सैनी, रक्षा संपदा अधिकारी प्रोमिला जायसवाल और उप निदेशक उमेश कुमार पारिक समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bijnor News: नगर पालिका ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा रैली में छावनी परिषद के नामित सदस्य प्रमोद शर्मा, पूर्व सद...