औरैया, जनवरी 27 -- औरैया, संवाददाता। 26 जनवरी 2026 को 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जनपद औरैया में हर्षोल्लास व गरिमामय वातावरण के बीच भव्य समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती के कुशल नेतृत्व में तिरंगा मैदान ककोर में गणतंत्र दिवस परेड समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अनुशासन, देशभक्ति और समर्पण का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यमंत्री महिला एवं बाल पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश प्रतिभा शुक्ला रहीं। उन्होंने तिरंगा मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड समारोह का शुभारंभ किया। इसके उपरांत परेड का निरीक्षण करते हुए मुख्य अतिथि ने पुलिस जवानों के अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना की। परेड में शामिल विभिन्न टुकड़ियों ने जोश और तालमेल के साथ मार्च पास्ट प्रस्तुत किया, जिससे मैदान तालिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.