फतेहपुर, मार्च 16 -- मलवां। राजस्थान के जोधपुर में बीमारी के कारण इलाज के दौरान जान गंवाने वाले जवान 25 वर्षीय शिवम सिंह का शव सोमवार सुबह उनके पैतृक गांव अमौरा पहुंचा। जोधपुर में तैनात शिवम सिंह 27 फरवरी को प्रशिक्षण के दौरान अचानक बेहोश हो गए थे। आर्मी अस्पताल में इलाज के दौरान 14 मार्च को उनका निधन हो गया। रविवार को उनके मृत होने की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई थी। तिरंगे में लिपटा शहीद का पार्थिव शरीर अमौरा गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक छा गया। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल था, जबकि हजारों ग्रामीणों ने नम आंखों से वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूरा गांव शहीद शिवम सिंह अमर रहें और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। प्रयागराज से आए सेना के जवानों ने शहीद शिवम सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जहानाबाद विधायक राजेंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.