मधेपुरा, अगस्त 15 -- मधेपुरा निज संवाददाता वीमेंस कॉलेज और इवनिंग कॉलेज से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा को कॉलेज के संस्थापक डॉ. अशोक कुमार ने झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर संस्थापक डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि हमारा तिरंगा महज एक राष्ट्रध्वज नहीं बल्कि भारत की आत्मा, संघर्ष, त्याग और संकल्प का प्रतीक है। इसके तीन रंग भारतीय जीवन दर्शन के तीन महत्वपूर्ण आयामों को अभिव्यक्त करते हैं। महाविद्यालय के सचिव डॉ. भगवान कुमार मिश्रा ने कहा कि तिरंगा हमें यह स्मरण कराता है कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. माधव कुमार ने कहा कि तिरंगा जब आकाश में लहराता है तो उसमें हमें शहीदों का रक्त स्वतंत्रता सेनानियों का संघर्ष दिखाई देता है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: इंद्रा परशुराम सिंह कॉलेज के छात्रों ने निकाली ...