बदायूं, अप्रैल 10 -- न्यायालय के आदेश पर दो सभासद समेत छह लोगों के खिलाफ तिरंगा फाड़ने, मारपीट, गाली-गलौज और फायरिंग जैसे गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। अलापुर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड-14 निवासी नाजनीन पत्नी नजीब उद्दीन ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि 15 अगस्त 2025 को उनके घर के सामने स्थित सरकारी पार्क में स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोग शामिल हुए थे और एक पूर्व सैनिक से ध्वजारोहण कराया गया था। इसी बात से नाराज होकर वार्ड-15 के सभासद मोहम्मद फरीद समेत अन्य आरोपी मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि उन्होंने बिना अनुमति झंडारोहण कराने पर आपत्ति जताई और तिरंगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.