कन्नौज, सितम्बर 1 -- छिबरामऊ, संवाददाता। यूजीसी के विरोध को लेकर सवर्ण मोर्चा से जुड़े लोगों ने छिबरामऊ से कन्नौज तक पैदल मार्च शुरू किया था। नगर के तिरंगा तिराहा पर सीओ के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने पैदल मार्च को रोक लिया और नेतृत्व कर रहे लोगों को गाड़ी में बिठाकर तहसील ले गए। इस बीच कुछ लोग पूर्वी बाईपास हाइवे पर पहुंच गए। बाद में पुलिस ने वहां पहुंचकर उन लोगों को पुलिस वाहन में बिठाकर तहसील ले आए। तहसील पहुंचकर आंदोलनकारियों ने शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सवर्ण मोर्चा से जुड़े अनुपम बाजपेई, पुनीत दुबे, राजा शुक्ला, हिमांशू चौहान, संदीप भदौरिया, डॉ.रजनीश दुबे, आशू तिवारी, ज्ञानेंद्र दुबे समेत सैकड़ों लोग तिरंगा झंडा और नारे लिखी तख्तियां लेकर सौरिख रोड स्थित...