हजारीबाग, अगस्त 13 -- हज़रीबाग, वरीय संवाददाता । हजारीबाग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत विधायक प्रदीप प्रसाद के नेतृत्व में गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव, शौर्य, त्याग और एकता का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का दिन भी है। उन्होंने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्र की एकता-अखंडता की रक्षा का संकल्प लेने की अपील की। यह भी पढ़ें- Banka News: बांका में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर यात्रा में भाजपा ...