विकासनगर, अगस्त 9 -- हर घर तिरंगा अभियान के तहत श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने तिरंगे से संबंधित विभिन्न कलाकृतियों और चित्रों का निर्माण कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. ऐपिन सिंह ने विद्यार्थियों को हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्य और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के महत्व के बारे में जानकारी दी। कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है तथा प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करें। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। यह भी पढ़ें- देश में रहकर राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान अब नहीं चलेगा; तिरंगा यात्रा पर बोले CM योगी विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान को ...