कन्नौज, मई 8 -- नगर के तिरंगा तिराहे के पास नव निर्मित सार्वजनिक शौचालय के सामने सडक़ किनारे लगा बिजली का खंभा लोगों के लिए खतरे का कारण बनता जा रहा है। बरसात के दौरान खंभे में करंट उतरने से कई राहगीरों को झटका लग चुका है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह समस्या पिछले वर्ष से लगातार बनी हुई है, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। विश्व हिंदू परिषद के जिला पदाधिकारी विजय चौहान ने बताया कि मामले की शिकायत कई बार बिजली विभाग के जेई और एसडीओ से की गई। उनका कहना है कि पूर्व में एसडीओ ने दुकानदारों को अपने खर्च पर खंभे में पॉलीथिन और टेप लगाकर बचाव करने की सलाह दी थी। आरोप है कि गर्मियों में यह खंभा अत्यधिक गर्म होकर लाल हो जाता है और बारिश में इसमें करंट दौडऩे लगता है, जिससे आम लोग व आसपास घूमने वाले बेजुबान जानवर भ...