किशनगंज, अगस्त 8 -- दिघलबैंक। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों ने सीमावर्ती क्षेत्र के विद्यालयों में शनिवार को देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना जगाई। इसी क्रम में 19वीं वाहिनी एसएसबी की एफ कंपनी धनतोला के जवानों ने प्लस टू प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय धनतोला सह मॉडल स्कूल तथा 12वीं वाहिनी एसएसबी दिघलबैंक के जवानों ने पीएम श्री 2 उच्च विद्यालय तुलसिया में कार्यक्रम आयोजित किया। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा व वृक्षारोपण अभियान के दौरान स्कूली बच्चों संग गूंजा वंदे मातरमविद्यालयों में कार्यक्रम दोनों विद्यालयों में जवानों और छात्रों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का गायन किया। धनतोला में कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर गौर मोहन रॉय ने छात्रों को स्वतंत्रता के महत्व की जानकारी देते हुए राष्ट...