अररिया, मार्च 15 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि मेंहदीपुर से डुमरिया जाने वाली सीमा सड़क में तिरंगा चौक बटराहा चौराहे पर गोलंबर बनाने की मांग तेज हो गयी है। शनिवार को तिरंगा चौक बटराहा में गोलंबर बनाने को लेकर लोगों ने आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। स्थानीय मो शाहजहां, पूर्व मुखिया बासुदेव सिंह, राधाकृष्ण विश्वास, ललिया देवी, गुलिया देवी, उपेन्द्र पाण्डेय आदि ने बताया कि तिरंगा चौक पर चार रास्ता अलग अलग दिशा में निकलती है। इस कारण आए दिन वाहन से लोग दुघर्टना के ा शिकार हो रहे हैं। दुघर्टना में कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। लोगों ने डीएम से तिरंगा चौक पर गोलंबर देने की मांग की है, ताकि लोग दुघर्टना को कम किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.