भभुआ, अगस्त 12 -- प्रभात फेरी और तिरंगा यात्रा में उमड़े लोग, दिखा देशभक्ति का उत्साह स्कूली बच्चों से लेकर महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों ने लिया हिस्सा (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस को ले कैमूर जिले में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत देशभक्ति का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर से लेकर गांवों तक प्रभातफेरी, तिरंगा यात्रा और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें स्कूली बच्चों, युवाओं, महिलाओं, जीविका दीदियों और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही। यह भी पढ़ें- Bhabua News: बच्चों ने तिरंगा लेकर कैमूर जिले की आकृति बनाईतिरंगा यात्रा का आयोजन जिले के मां मुंडेश्वरी धाम में स्थानीय युवाओं और श्रद्धालुओं ने विशाल राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल पर राष्ट्रध्वज के प्र...