सीवान, जनवरी 2 -- सीवान। जिले के असांव थाना क्षेत्र के घाघरा नदी के किनारे स्थित तियर दियारा में छापेमारी कर उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी मात्रा में शराब बरामद की। छापेमारी में एटपीएम स्पेशल स्कॉच ब्लेंडर स्प्राइट विस्की 60.480 लीटर रॉयल स्टेज 27 लीटर विदेशी शराब व बंटी बबली लाइन 909 लीटर देसी शराब बरामद की गई। हालांकि पुलिस को देखकर शराब कारोबारी फरार हो गए। उत्पाद अधीक्षक शशांक वर्मा ने बताया कि तियर दियारा क्षेत्र भारी मात्रा में शराब रखे जाने की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर उत्पाद थानाध्यक्ष दिलदार अंसारी के नेतृत्व में छापेमारी कर 996.480 लीटर देसी व विदेशी शराब बरामद की गई है। बरामद शराब की कीमत साढ़े आठ लाख रुपए आंकी गयी है। घटना स्थल से शराब कारोबारी फरार पाए गए। पुलिस कारोबारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिका...