कौशाम्बी, मई 30 -- टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान अंतर्गत उप जिलाधिकारी मंझनपुर आकाश सिंह ने शनिवार को ग्राम तियरा जमालपुर में शिविर लगाया। इस दौरान उनहोंने राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम के सहयोग से भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का मौके पर त्वरित निस्तारण कराया। तियरा जमालपुर निवासी शिकायतकर्ता दीपक ने शिकायत किया था कि गांव स्थित चकरोड भूमि पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। इसके चलते लोगों को चकरोड मार्ग पर आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। एसडीएम ने राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम के सहयोग से चकरोड की पैमाइश कराकर मौके पर ही अतिक्रमण मुक्त कराया। इसी प्रकार शिकायतकर्ता ग्राम प्रधान पप्पू की शिकायत पर ग्राम सभा की भूमि चिन्हित कर मौके पर ही अवैध अतिक्रमण हटवाया गया। समस्याओं का निराकरण गांव में मिलने पर शिकाय...