तिमाही नतीजे और फंड जुटाने के प्लान का ऐलान, अब सोमवार को फोकस में रहेगा यह शेयर
नई दिल्ली, जुलाई 25 -- NTPC share price: सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी के शेयर सोमवार को फोकस में रहने वाले हैं। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी ने ना सिर्फ तिमाही नतीजे जारी किए हैं बल्कि फंड जुटाने की योजना के बारे में भी बताया है।क्या है प्लान? नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) के निदेशक मंडल ने नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर (एनसीडी) जारी कर 12,000 करोड़ रुपये तक की रकम जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने बताया कि उसके निदेशक मंडल ने बैठक के दौरान घरेलू बाजार में निजी नियोजन के जरिए एक या अधिक किस्तों में 12,000 करोड़ रुपये तक के नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। कंपनी ने कहा कि एनसीडी जारी करने की अवधि विशेष प्रस्ताव पारित होने की तारीख से शुरू होगी और यह एक वर्ष पूरा होने अथव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.