नई दिल्ली, मार्च 21 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। वजीराबाद थाना इलाके में फर्जी नो एंट्री परमिट स्टीकर लगाकर जा रहा मालवाहक टेंपो पकड़ा गया है। ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को इस बाबत वजीराबाद थाने में शिकायत दी। जानकारी के अनुसार, तिमारपुर ट्रैफिक सर्कल में तैनात एएसआई नरसीमुल्लु गौड़ अपने सहकर्मियों के साथ बुराड़ी गोल चक्कर पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान बुराड़ी से कश्मीरी गेट की तरफ जाते हुए माल वाहक टेंपो को जांच के लिए रोका। टेंपो के शीशे पर ट्रैफिक पुलिस से जारी नो एंट्री का स्टीकर लगा हुआ था। ट्रैफिक पुलिस की जांच में यह स्टीकर फर्जी पाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...