नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- तिब्बत में 7.0 की तीव्रता से भूकंप आया है। शुरुआत में इसका केंद्र 173 किमी अंदर बताया जा रहा था। लेकिन हाल में आई जानकारी के मुताबिक इसका केंद्र जमीन से केवल 10 किमी की गहराई पर था। बता दें, यह वही इलाका है, जहां से ग्लेशियर फटने के बाद तिब्बत और नेपाल में भीषण बाढ़ आई थी। इस बाढ़ की वजह से हजारों की संख्या में लोगों की मौत हो गई थी। चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर (CENC) ने बताया कि यह भूकंप स्थानीय समयानुसार रात लगभग 10:33 बजे उत्तरी तिब्बत के नागकू (Nagqu) इलाके में आया। रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय इलाकों में भूकंप के झटके साफ महसूस किए गए। इसका केंद्र तिब्बत की राजधानी ल्हासा से लगभग 400 किमी दूर था। अभी तक इस भूकंप की वजह से किसी बड़ी दुर्घटना की रिपोर्ट सामने नहीं आई है। बता दें, इसी क्षेत्र में अभी कुछ हफ्तो...