गोपालगंज, अगस्त 26 -- तिब्बत में ग्लेशियर फटने से जिले में बाढ़ आने की आशंका है। इसको लेकर जिले में हाई अलर्ट जारी किया गया है। जिले से होकर गुजरी गंडक नदी के निचले इलाके में बसे लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। जबकि, नदी के किनारे से जुड़े सभी छह अंचलों कुचायकोट, गोपालगंज सदर, मांझागढ़, बरौली, सिधवलिया और बैकुंठपुर के सीओ को स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम भी खोला गया है। जानकारी के अनुसार गंडक में बुधवार देर रात से गुरुवार सुबह तक करीब साढ़े तीन लाख क्यूसेक पानी आने का पूर्वानुमान है। डीएम समीर सौरभ ने कहा कि जिलेवासियों को संभावित बाढ़ से डरने की जरूरत नहीं है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। जिला प्रशासन आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। राहत और बचाव को लेकर सारी तैयारी पूर्व में...