सहारनपुर, जनवरी 7 -- नगर निगम की ओर से बुधवार को तिब्बत मार्केट में मुनादी कराकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई। मुनादी के माध्यम से दुकानदारों को स्पष्ट रूप से बताया गया कि यदि अगले बुधवार तक अतिक्रमण स्वयं नहीं हटाया गया, तो नगर निगम अपने संसाधनों से कार्रवाई करेगा। इस दौरान अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ सामान जब्त किया जाएगा और जुर्माना भी लगाया जाएगा। गौरतलब है कि चार जनवरी को नगर निगम के महापौर डॉ. अजय कुमार ने अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा को अवैध रूप से स्थापित तिब्बत मार्केट का अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए थे। महापौर ने स्पष्ट किया था कि उक्त स्थान पर नगर निगम की ओर से कभी किसी प्रकार का आवंटन नहीं किया गया है। वहां बैठे सभी लोग सड़कों पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर दुकानें चला रहे हैं, जिससे आए दिन यातायात जाम की स्थिति बनी रहती है। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.