देहरादून, फरवरी 11 -- देहरादून। देहरादून के प्रसिद्ध तिब्बती मार्केट में एक युवक की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है जब युवक पाइनएप्पल खरीद कर पैदल ही वापस जीप की तरफ लौट रहा था। मृतक टेनिस खेलने के लिए परेड ग्राउंड में आया हुआ था। परेड ग्राउंड के बाहर पाइनएप्पल खरीद कर पैदल चल ही रहा था कि दो बाइक सवारों ने गोली मार दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को दून अस्पताल पहुंचाया। गोली दिल के पास लगने से डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया गया। शव को मोर्चरी में रखा गया है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार सीओ सिटी और कई थानों की पुलिस फोर्स सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना से बाजार में दहशत का माहौल है। इस वजह से तिब्बती मार्केट बंद किया गया है। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.