नैनीताल, मार्च 10 -- नैनीताल, संवाददाता। तिब्बत के 67वें जन आंदोलन दिवस के अवसर पर मंगलवार को नैनीताल में तिब्बती युवा कांग्रेस के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। इस दौरान लोगों ने तिब्बत की आजादी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। विरोध के चलते मल्लीताल स्थित तिब्बती मार्केट भी बंद रही।तिब्बती मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष येशी थुप्तेन ने बताया कि इसी दिन तिब्बत की राजधानी ल्हासा की जनता ने पहली बार चीनी सरकार के खिलाफ आवाज उठाई थी। उस ऐतिहासिक घटना को आज 67 वर्ष पूरे हो गए हैं और इस दिन को तिब्बती राष्ट्रीय विरोध दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर मल्लीताल स्थित तिब्बती मार्केट से जुलूस निकाला गया, जो बड़ा बाजार होते हुए माल रोड से तल्लीताल डाट तक गया। इसके बाद जुलूस माल रोड होते हुए वापस तिब्बती मार्केट पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में तिब...