बिहारशरीफ, जून 25 -- तिपहिया साइकिल की मरम्मत को 7 से लगेगा शिविर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कर्यालय में लगेगा शिविर बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तीकरण योजना (सम्बल) के तहत लाभुकों को वितरित बैट्री चालित तिपहिया साइकिल की मरम्मत कराने के लिए सात जुलाई से विशेष शिविर लगगाया जाएगा। इसमें तिपहिया साइकिल की खराब बैट्री, चार्जर बदलने (गारंटी में) तक का कार्य किया जाएगा। डीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों के लिए सात और आठ जुलाई को सुबह दस से दो बजे अपराह्न तक जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कार्यालय में शिविर लगेगा। हिलसा अनुमंडल के प्रखंडों के लिए करायपरसुराय प्रखंड कार्यालय में 9 जुलाई को दस से दो बजे तक तो राजगीर अनुमंडल के सभी प्रखंडों के लिए 10 जुलाई को सिलाव प्रखंड कार्यालय में शिविर लगेगा। ...