महाराजगंज, सितम्बर 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत-नेपाल सीमा से होकर बहने वाली तिनाव नदी में पानी के तेज बहाव के बीच एक नेपाली नागरिक के डूबकर लापता होने की सूचना से हड़कंप मच गया। नेपाल एनडीआरएफ, एसएसबी और खनुआ चौकी पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। संयुक्त टीम नाव के जरिए नदी में लापता व्यक्ति की तलाश में जुटी है। नेपाल के कोटहीमीई गांव पालिका- वार्ड नम्बर 3 मर्यादपुर के कर्बलहा निवासी रामचंद्र भारती किसी काम से भारतीय सीमा क्षेत्र में आया था। काम निपटाने के बाद वह वापस नेपाल जा रहा था। इसी दौरान सीमा पर बह रही तिनाव नदी को पार करने के दौरान पानी का तेज बहाव होने से वह डूबकर लापता हो गया। सूचना पर नेपाल एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर विकास थापा, एसएसबी छठवीं वाहिनी के हरदी डाली सीमा चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर अभिनेष कुमार और खनुआ चौकी प्रभा...