बेगुसराय, फरवरी 11 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय नयागांव सिंहपुर में तिथि भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों को मध्याह्न भोजन के तहत विशेष रूप से पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना है। तिथि भोज की अवधारणा के तहत समाज के संपन्न व्यक्तियों एवं अभिभावकों को अपने जीवन के विशेष अवसरों जैसे जन्मदिन, वर्षगांठ या अन्य उत्सव पर विद्यालय के बच्चों के साथ खुशियाँ साझा करने के लिए प्रेरित किया जाता है। यह तिथि भोज विद्यालय के शिक्षक श्रीराम पोद्दार के सहयोग से उनके विवाह की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापक राजीव कुमार ने कहा कि तिथि भोज केवल एक भोजन नहीं, बल्कि समाज का अपने भविष्य यानी बच्चों के प्रत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.