मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। तिथि, नक्षत्र, पर्व-त्योहार और कृषि परंपरा के बारे में स्कूली बच्चे जानेंगे। इनका जुड़ाव भारतीय कैलेंडर से कैसे हैं, इसका अध्ययन करेंगे। भारतीय कैलेंडर प्रणाली और ग्रेगोरियन कैलेंडर का अध्ययन सूबे के विद्यार्थी करेंगे।राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 26-27 के लिए यह निर्देश दिया गया है। एक महीने तक सूर्योदय, सूर्यास्त और ग्रहण को बच्चे रिकॉर्ड करेंगे। पंचांग की भविष्यवाणियों के साथ तुलना करेंगे। इसके लिए जिला स्तर पर इससे जुड़े लोगों का साक्षात्कार भी बच्चे करेंगे। तिथि, नक्षत्र के अध्ययन से लेकर भारतीय कैलेंडर से जुड़े स्थानीय त्योहारों, कृषि प्रथाओं का भी बच्चे पता लगाएंगे।प्रोजेक्ट बनाकर सीखेंगे बच्चेराष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए बच्चों और एक्सपर्ट को दिये निर्देश में कहा गया...