रामगढ़, जून 30 -- केदला, निज प्रतिनिधि। मांडू प्रखंड के लइयो दक्षिणी पंचायत अंतर्गत तितिरमरवा गांव में मंगलवार को नाली निर्माण का शिलान्यास किया गया। मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष सुधा चौधरी, विशिष्ठ अतिथि जिप सदस्या सुनिता देवी, मुखिया गीता देवी, मुखिया मदन महतो, जिप प्रतिनिधि हेमलाल महतो, वार्ड सदस्या पुतूल देवी ने संयुक्त रुप से नारियल फोड़ कर किया। मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि जिला परिषद मद से 520 फीट नाली का निर्माण रितेश रजवार के घर से राधा कृष्ण मंदिर तक होने जा रहा है। इसके निर्माण होने से गांव के सड़कों पर बहने वाला पानी अब नाली में बहेगा। इससे जहां गंदगी से लोगों को छुटकारा मिलेगा वहीं लोगों को आने जाने में भी सहुलियत होगी। मौके पर धर्मेंद्र रजवार, बासुदेव महतो, बबलू रजवार, मुन्ना रजवार सहित कई अन्य ग्रामीण मौज...