सराईकेला, मई 1 -- सरायकेला, संवाददाता। सरायकेला-राजनगर मुख्य मार्ग पर स्थित तितिरबिला पुलिया बुधवार शाम से जाम से कसमसाता रहा। एक के बाद एक चार भारी वाहनों (ट्रेलर और ट्रक) के फंस जाने से पिछले 16 घंटों तक सरायकेला-राजनगर मार्ग बंद रहा। सड़क के दोनों ओर लगभग 10 किमी लंबा जाम लगा रहा और राहगीरों व वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इससे पहले बुधवार सुबह एक मालवाहक ट्रेलर फंस गया था, जिससे 7 घंटा जाम था। जाम हटने के 1 घंटे बाद पुन: भारी ट्रक व ट्रेलर फंसने से जाम की स्थिति बन गयी। यह भी पढ़ें- तितिरविला पुलिया पर 'महाजाम': 15 घंटों से सरायकेला-राजनगर मार्ग ठप, 10 किमी तक लगी वाहनों की कतारजाम का कारण जाम बुधवार शाम करीब 6 बजे से शुरू हुआ, जब एक मालवाहक ट्रक पुरानी पुलिया के ऊपरी छोर पर खराब (ब्रेकडाउन) हो गया। इसे साइड से पार करने क...